पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मेरिटोरियस स्कूल की परीक्षा कल, एडीसी ने केंद्र के बाहर एकत्र होने पर लगाई पाबंदी

मेरिटोरियस स्कूल की परीक्षा कल, एडीसी ने केंद्र के बाहर एकत्र होने पर लगाई पाबंदी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेरिटोरियस स्कूल की परीक्षा कल, एडीसी ने केंद्र के बाहर एकत्र होने पर लगाई पाबंदी

गुरदासपुर | मेरिटोरियस स्कूल में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा-2018 के संबंध में जिले के स्थापित परीक्षा केंद्रों के बाहर एकत्र होने पर पाबंदी होगी। यह आदेश एडीसी (ज) सय्यद सहिरिश असगर ने जारी किया। उन्होंने बताया कि पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से 20 मई को दोपहर 12 बजे से दोपहर 2 बजे तक होने वाली परीक्षा के संबंध में एग्जाम सेंटर सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल के आसपास कोई एकत्र नहीं होगा। वहीं संबंधित आदेश परीक्षा में ड्यूटी दे रहे व्यक्तियों पर लागू नहीं होगा। वहीं, एडीसी असगर ने बताया कि अमृतसर-पठानकोट हाइवे पर चलती ट्रांसपोर्ट हैवी गाडि़यां बाइपास वाला रास्ता अपनाने की बजाय शहर में से गुजरती है। इस वजह से ट्रैफिक समस्या उत्पन्न हो जाती है। इसी को मद्देनजर रखते हुए हैवी गुड्स ट्रांसपोर्ट (ट्रक आदि) का सुबह 7 बजे से रात 10 बजे तक शहर में से गुजरने पर पाबंदी होगी। वहीं, संबंधित आदेश पैसेंजर बसों पर लागू नहीं होगा। उक्त दोनों पाबंदी आदेश 15 जुलाई 20118 तक लागू रहेंगे।

खबरें और भी हैं...