भास्कर संवाददाता | गुरदासपुर
कोर्ट से तारीख भुगतकर अपने गांव वापस जा रहे एक नौजवान पर कुछ अज्ञात लोगों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। जख्मी युवक ने अपने भाई को घटना की जानकारी दी, जिसने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। युवक द्वारा घटना संबंधी पुलिस को जानकारी दे दी गई है। जख्मी योगेश पुत्र राकेश कुमार निवासी दोरांगला ने बताया कि वो अपने भाई दिनेश बब्बू के साथ कोर्ट में तारीख भुगतने के लिए आया हुआ था। उसने बताया कि पेशी के बाद उसका भाई मोटरसाइकिल पर कहीं काम से चला गया और वो बहरामपुर रोड पर गांव को जाने वाली बस में बैठ गया। इसी दौरान बस में चढ़े 5-6 लोगों ने मुझ पर तेजधार हथियारों से हमला किया। हमले से बचने को मैंने हाथ आगे किया तो हाथ पर चोट लग गई। उक्त लोग जान से मारने की धमकियां देते हुए वहां से फरार हो गए। घटना के बाद भाई को फोन किया, तो उसने मुझे अस्पताल पहुंचाया तथा पुलिस को शिकायत दी। वहीं, मामले की जांच कर रहे एएसआई जसविन्दर ने बताया कि पीड़ित के बयान लेकर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
योगेश
आम का पेड़ जलाने से रोका तो दो भाइयों पर किया हथियारों से हमला
गुरदासपुर | गांव दाखिला में आम का पेड़ जलाने को लेकर हुए झगड़े में दो भाईयों पर हमला कर उन्हें जख्मी कर दिया। पीड़ित जसवंत सिंह पुत्र सूबा सिंह निवासी गांव दाखिला के अनुसार उनकी खेती ट्यूबवेल के पास उनका एक आम का पेड़ है। शुक्रवार को उसके चाचे के लड़कों ने उस आम के पेड़ को आग लगा दी। इस पर जब उसने विरोध किया तो उसके चाचे को लड़कों ने उस पर तेजधार हथियारों के साथ हमला कर दिया। इस दौरान उसका भाई मंगल सिंह भी उसका बचाव करने के लिए आ गया, जिस पर उन्होंने मंगल सिंह पर भी हमला कर दिया। हमले का बाद जख्मी दोनों भाइयों को अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया।