गुरदासपुर| गत वीरवार को प्रताप वर्ल्ड स्कूल पठानकोट में आयोजित इंटर स्कूल रोलिंग स्केटिंग प्रतियोगिता में 30 स्कूलों से 600 से अधिक प्रतियोगियों ने भाग लिया, जिसमें दिल्ली पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सभी को पछाड़ते हुए पहले स्थान पर कब्जा जमाया। इनमें विद्यार्थियों ने 4 गोल्ड, 8 ब्रांज और 4 सिल्वर मेडल जीतकर स्कूल की झोली में डाले हैं।