पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आशा वर्करों फेसिलिटेटरों को हरियाणा पैटर्न पर मिले वेतन : परमजीत

आशा वर्करों/फेसिलिटेटरों को हरियाणा पैटर्न पर मिले वेतन : परमजीत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आशा वर्करों/फेसिलिटेटरों को हरियाणा पैटर्न पर मिले वेतन : परमजीत

गुरदासपुर|30 अप्रैल को चंडीगढ़ के प्रयास भवन में आशा वर्कर व फैसिलिटेटर यूनियन पंजाब की जनरल सचिव परमजीत कौर मान की अध्यक्षता में विभाग के साथ बैठक हुई। मीटिंग में यूनियन ने अपनी हकी मांगों विभाग के समक्ष रखा। इनमें आशा वर्करों/फैसिलिटेटरों का मान भत्ता 10 तारीख तक अनिवार्य करने, हर प्राइमरी हेल्थ सेंटर का एसएमओ 10 तारीख को लिखित सर्टिफिकेट देकर यकीनी बनाएगा कि किसी भी आशा वर्कर के मान भत्ते का भुगतान शेष नहीं है, वेक्सिन ड्यूटी उन पर से हटवाकर किसी अन्य विभागी कर्मियों को देने, सिविल अस्पताल में गर्भवती महिला के साथ आई आशा वर्कर के ठहरने के लिए विशेष कमरे का प्रबंध करने, 108 एम्बुलेंस का गर्भवती महिला की डिलीवरी के बाद जच्चा-बच्चा को घर छोड़ने के लिए एम्बुलेंस का फिर से इस्तेमाल करने, बनता टीए/डीए तुरंत लागू करने की मांगें शामिल रहीं।

खबरें और भी हैं...