पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गुरदासपुर में पावरकॉम मैनेजमेंट का अर्थी फूंक प्रदर्शन किया

गुरदासपुर में पावरकॉम मैनेजमेंट का अर्थी फूंक प्रदर्शन किया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता| गुरदासपुर

शुक्रवार को टेक्निकल सर्विस यूनियन व पंजाब राज बिजली कर्मचारी दल ने संयुक्त तौर पर सर्कल दफ्तर के सामने पावरकॉम मैनेजमेंट का अर्थी फूंक प्रदर्शन किया। पीएसईबी इंप्लाइज ज्वाइंट फोरम पंजाब के बुलावे पर बिजली कर्मियों ने पावरकॉम मैनेजमेंट को खूब कोसा और जमकर नारेबाजी की। पंजाब कर्मचारी दल के प्रदेश नेता रवेल सिंह सहायपुर ने कहा कि कॉर्पोरेशन प्रबंधक बिजली कर्मियों की मंजूर मांगों को लागू करने में काफी समय से आनाकानी कर रहा है। वहीं, बार-बार समझौता कर मानी गई मांगों को लागू न करके बिजली मुलाजिमों को धोखे में रखा जा रहा है, जो अब बर्दाश्त नहीं करेंगे। संगठन नेताओं ने जोरदार शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि यदि बिजली कर्मियों की मंजूर मांगों को बिना देरी किए लागू नहीं किया, तो 12 जून तक बिजली कर्मी वर्क टू रूल के तहत काम करेंगे। वहीं, विभाग के डायरेक्टरों का फील्ड में आने पर घेराव किया जाएगा। यदि फिर भी कोई हल होता न दिखाई दिया, तो 13 जून को पटियाला हेड ऑफिस के सामने पंजाब स्तर का धरना दिया जाएगा और जो भी परिणाम निकलेगा उसकी जिम्मेदारी पावरकॉम चेयरमैन की होगी। इस धरने में टीएसयू पंजाब वित्त सचिव सुरिंदर पप्पू, बलवंत सिंह, बलजीत सिंह रंधावा, ठाकुर राकेश कुमार, लखविंदर सिंह सैनी, कश्मीर सिंह, फिरोज मसीह, अमरीक सिंह दोरांगला, हरविंदर सिंह, धर्म सिंह, सुरजीत सिंह, बलकार सिंह, भूपिंदर सिंह रंधावा, हरजिंदर सिंह, संजीव सैनी, इंजीनियर मनोहर लाल, दलजीत सिंह, गुरदीप सिंह आदि वक्ताओं ने भी संबोधित किया।

बिना देरी मांगें लागू करे विभाग, वरना 13 जून को पटियाला में देंगे धरना

पावरकाॅम मैनेजमेंट की अर्थी जलाते बिजली कर्मचारी।

मुलाजिमों की मुख्य मांगें

Ã23 वर्षीय स्केल बिना शर्त दें।

Ãवर्क चार्ज कर्मियों को पक्का करना।

Ãसेवादार से एलडीसी बनाना।

Ãनई भर्ती करना।

Ãमृतकों के आश्रित परिवारों को नौकरी देना।

खबरें और भी हैं...