गुरदासपुर। जिला एडवाइजरी कमेटी की बैठक सिविल सर्जन डॉ. किशन चंद और कमेटी चेयरपर्सन डॉ. ज्योति महाजन की अध्यक्षता में हुई। मीटिंग में सेहत अधिकारियों ने लड़कियों के घटते लिंग अनुपात पर विचार चर्चा की। इस अवसर पर डॉ. किशन चंद ने बताया कि लड़कियों के घटते लिंग अनुपात में सुधार के लिए एनजीओ, स्केन सेंटरों और आम जनता का अहम रोल है। इसलिए वे पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट अंतर्गत आती सभी हिदायतों को ईन-बिन लागू करें। बैठक में बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रेरणा, एनजीओ दिलबाग सिंह, रामेश महाजन, तेजिंदर कौर, डॉ. चरणजीत सिंह काहलों, गुरदीश कौर, डिप्टी मास मीडिया अधिकारी अमरजीत सिंह दालम, डीलिंग सहायक बलजीत कौर, पीएनडीटी असिस्टेंट हरदेव सिंह आदि मौजूद थे।