पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मनरेगा स्कीमें जमीनी स्तर तक लागू हों : एडीसी मूधल

मनरेगा स्कीमें जमीनी स्तर तक लागू हों : एडीसी मूधल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता| गुरदासपुर

पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए जिले के हर ब्लॉक में 5-5 पौधों के प्रदर्शनी प्लांट लगाए जाएंगे। यह जानकारी एडीसी (डी) रणबीर सिंह मूधल ने पंचायत भवन में आयोजित बैठक में दी। उन्होंने वन विभाग और समूह बीडीपीओ को शामलाट जमीनों की शिनाख्त कर आने वाले बरसाती मौसम दौरान पौधों के प्लांट लगाने के निर्देश दिए। इसके बाद एडीसी मूधल ने मनरेगा तहत चल रही विभिन्न स्कीमों को जमीनी स्तर पर लागू करने की हिदायत दी। इसके अलावा उन्होंने कहा कि हर ब्लॉक में पार्क, खेल स्टेडियम व बच्चों के लिए विशेष पार्क बनाए जाएं। वहीं किसानों को रिवायती खेती चक्कर से बाहर निकालने के लिए सहायक व्यवसाय और फसली विभिन्न अपनाने को प्रोत्साहित करने के लिए कहा। उन्होंने बताया कि किसानों को पोल्ट्री फार्म, डेयरी व्यवसाय, मुर्गी, बकरी और सूअर पालन आदि प्रति उत्साहित किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...