गुरदासपुर| हैप्पी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्रिंसिपल कंवल बख्शी की अध्यक्षता में इंटर हाउस क्राफ्ट मुकाबला करवाया गया। इसमें लक्ष्मी, नेहरू, शिवा जी और शास्त्री हाउसिस के बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया। शिवा जी हाउस के बच्चों ने बाजी मारते हुए पहला स्थान हासिल किया। 10वीं कक्षा की आस्था भट्टी ने पहला, कक्षा 9वीं की महक ने दूसरा, छठी कक्षा के रोहित व 7वीं कक्षा के आर्कषित ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस दौरान विजेता बच्चों को ईनाम देकर सम्मानित किया।