भास्कर संवाददाता| तिब्बड़ी कैंट
पीएसईबी इंप्लाइज फेडरेशन एटक सर्कल कमेटी गुरदासपुर ने उप मुख्य इंजीनियर हलका गुरदासपुर से मांग की कि फील्ड में काम करते टेक्निकल कर्मियों को लाइनों की मरम्मत के लिए जरूरी सामान मुहैया करवाया जाए ताकि बढ़िया ढंग से लाइनों की मरम्मत हो सके।
इस संबंधी सर्कल गुरदासपुर के प्रधान बलविंदर उदीपुर व सचिव दविंदर सैनी ने संयुक्त तौर पर बताया कि फील्ड में स्टाफ की कमी है और किसी भी फीडर पर पोल खड़ा करने के लिए कर्मचारियों की कमी है, फिर भी वर्कर पूरी मेहनत के साथ लाइनों की मरम्मत कर रहे हैं। लेकिन जरूरी सामान न होने के चलते लाइनों की मरम्मत अधूरी रह जाती है।
इसलिए संगठन मांग करता है कि खपतकारों को निर्विघ्न बिजली सप्लाई देने हेतु फील्ड में काम करते कर्मियों के लिए लाइनों की मरम्मत हेतु जरूरी एसेसरीज का प्रबंध किया जाए।