पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पंकज राणा एपीजे अब्दुल कलाम अवार्ड से सम्मानित

पंकज राणा एपीजे अब्दुल कलाम अवार्ड से सम्मानित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता| गुरदासपुर

कलगीधर इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल पुराना शाला में बतौर प्रिंसिपल सेवा निभा रहे पंकज राणा को डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम अवार्ड 2018 से नवाजा गया है। लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी जालंधर में आयोजित कार्यक्रम में ‘इंडियन इंटरनेशनल टीचर एसोसिएशन’ और ‘वेडनेस-डे मैगजीन’ की ओर से संयुक्त तौर पर प्रिंसिपल राणा संबंधित अवार्ड से सम्मानित हुए। इस शानदार उपलब्धि पर स्कूल चेयरमैन ध्यान सिंह एवं एमडी सतनाम सिंह ने प्रिंसिपल राणा को हार्दिक मुबारकबाद देते हुए बताया कि पूरे पंजाब भर में केवल 10 प्रिंसिपल ही संबंधित अवार्ड के लिए चुने गए हैं। वहीं इस श्रेणी में प्रिंसिपल पंकज राणा का चुनाव उनकी कड़ी मेहनत का ही फल है। चेयरमैन ध्यान सिंह ने बताया कि प्रिंसिपल राणा 2011 से उनके स्कूल में बतौर प्रधानाचार्य पद पर सेवा निभा रहे हैं और उनकी बदौलत ही स्कूल ऊंचाइयां के शिखर पर जा रहा है। इस पर प्रिंसिपल ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि उनकी इस सफलता में समूह स्टाफ, विद्यार्थी और स्कूल के सभी सदस्यों भरपूर योगदान है।

खबरें और भी हैं...