पार्टी की नीतियों को डोर-टू-डोर पहुंचाएंगे: कलसी
गुरदासपुर|स्थानीय गुरू नानक पार्क में आम आदमी पार्टी की बैठक जोबन बोपाराय की अध्यक्षता में हुई। इस मीटिंग में पार्टी के जिला प्रधान शैरी कलसी ने विशेष तौर पर हाजिरी भरी और उन्होंने उपस्थित पार्टी वालंटियरों को संबोधित किया। इस अवसर पर जिला प्रधान कलसी ने समूह वालंटियरों को एकजुट हो पार्टी को ओर सशक्त बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वह पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे ताकि लोग भी पार्टी की देशहित नीतियों प्रति जागरूक हो सकें और उन्हें समर्थन दें। इस मौके पर प्रदेश नेता अर्जन सिंह, हरभजन सिंह, भारत भूषण शर्मा, एडवोकेट कंवलजीत सिंह पन्नू, सुग्रीव सिंह आदि मौजूद थे।