भाजपा नेता का खालिस्तान हितैषी बयान देना निंदनीय: भारद्वाज
भाजपा नेता के खिलाफ रोष जताते शिवसेना समाजवादी नेता।
भास्कर संवाददाता| गुरदासपुर
शिवसेना समाजवादी ने भाजपा एक वरिष्ठ नेता द्वारा एक खालिस्तानी मिली टेंट के पक्ष में बयान देने पर निंदा जाहिर की है। शिवसेना समाजवादी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश भारद्वाज अपनी टीम के साथ गुरदासपुर पहुंचे। वहीं उनके साथ राष्ट्रीय उपप्रमुख अजय सेठ, पंजाब प्रधान बिक्रम दत्ता, पंजाब युवा प्रधान विशाल दत्ता, राष्ट्रीय उपप्रधान ओम प्रकाश, माझा जोन सचिव विकास शर्मा व उत्तर भारत प्रमुख रवि शर्मा हाजिर हुए। राष्ट्रीय प्रधान भारद्वाज ने बताया कि भाजपा के एक सीनियर नेता द्वारा श्री हरिमंदिर साहिब में ऐसा बयान देना बेहद निंदनीय है। उनके इस खालिस्तानी हितैषी बयान से हिंदू समुदाय में रोष भावना है। इस मौके पर पुष्पा गिल, राज कुमार, कायरा गिल, अश्वनी कुमार, शहरी प्रधान रविंद्र मुन्ना, पंजाब उपप्रधान विक्रांत विक्की, राजीव महाजन, शम्मी, बरखा आदि मौजूद थे।