एजुकेशन वर्ल्ड में 11वीं मेडिकल/नॉन मेडिकल के बैच आज से शुरू
भास्कर संवाददाता| गुरदासपुर
स्थानीय कॉलेज रोड पर स्थित एजुकेशन वर्ल्ड में 11वीं मेडिकल/नॉन मेडिकल के बैच 17 मई से शुरू किए जा रहे हैं। इंस्टीट्यूट की मैनेजिंग पार्टनर सोनिया सच्चर ने बताया कि संस्था में उच्च योग्यता प्राप्त माहिर अध्यापक हैं, जिनके द्वारा तैयार स्ट्डी मटेरियल विद्यार्थियों को दिया जाता है। वहीं विद्यार्थियों को सब्जेक्टिव की तैयारी के साथ-साथ जेईई और नीट की परीक्षाओं के अंतर्गत ऑब्जेक्टिव की तैयारी भी करवाई जाती है। साथ ही में विद्यार्थियों के रेगुलर टेस्ट व मॉक टेस्ट के अलावा जेईई व नीट के पुराने पेपरों की रिवीजन भी करवाई जाती है। संस्था में दिल्ली, चंडीगढ़ और कोटा के स्तर की पढ़ाई एक तिहाई से भी कम फीसों पर करवाई जाती है।
इसके अलावा 11वीं के इंटेग्रेटिड कोर्स के पहले बैच में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को फीस में 40% तक की भारी छूट दी जाएगी। सच्चर ने बताया कि संस्था में विद्यार्थियों को एक ही छत के नीचे फिजिक्स, कैमिस्ट्री, बायोलॉजी और मैथ्स की पढ़ाई करवाई जाती है। जबकि संस्था में 12वीं मेडिकल/नॉन मेडिकल, बीएससी नर्सिंग, बीएससी खेतीबाड़ी, 9वीं, 10वीं, एसएससी, बैंकिंग, पीसीएस, आईलेट्स, इंग्लिश स्पीकिंग आदि के बैचों में भी दाखिला जारी है।
बिजनेस प्लस
सोनिया सच्चर।