जेल में एक मोबाइल व एक बैटरी मिली
भास्कर संवाददाता | गुरदासपुर
केंद्रीय जेल गुरदासपुर में देर शाम की चेकिंग के दौरान कर्मियों को एक मोबाइल व एक मोबाइल की बैटरी बरामद हुई। वहीं, कार्रवाई के लिए थाना सिटी पुलिस को लिख दिया है। जेल सुपरिंटेंडेंट करणजीत सिंह ने बताया कि देर शाम जेल में की गई चेकिंग के दौरान बैरक नंबर-2 के वाटर कूलर से एक मोबाइल व एक मोबाइल बैटरी बरामद हुई है। उन्होंने बताया कि कैदियों ने वाटर कूलर को खोलकर उसके थरमोकोल में मोबाइल और बैटरी छिपाकर रखी हुई थी। उन्हें सूचना था कि इस बैरक में ऐसा कुछ सामान पड़ा हुआ है। बारीकी से की गई जांच के दौरान यह सामान बरामद हुआ है। उक्त सामान जिसका भी है यह जांच के दौरान सामने आ जाएगा।