- Hindi News
- National
- धार्मिक होर्डिंग फाड़ने वालों पर कार्रवाई न हुई तो 20 को करेंगे थाने का घेराव : सोनी
धार्मिक होर्डिंग फाड़ने वालों पर कार्रवाई न हुई तो 20 को करेंगे थाने का घेराव : सोनी
जानकारी देते शिवसेना बाल ठाकरे राज्य उपप्रमुख हरविंदर सोनी व अन्य।
भास्कर संवाददाता | गुरदासपुर
बुधवार को गांव चावा के रामलीला नाटक क्लब के सदस्य एवं गांव निवासी शिवसेना बाल ठाकरे के कार्यालय पहुंचे। वहां उन्होंने संगठन के राज्य उपप्रमुख हरविंदर सोनी से मुलाकात की। इस अवसर क्लब सदस्यों ने गांव चावा के कुछ शरारती तत्वों ने धार्मिक होर्डिंग फाड़कर हिन्दू देवी-देवताओं की बेअदबी मामले के बारे में बताया और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करवाने में सहयोग की मांग की।
इस दौरान सोनी ने बताया कि गांव चावा के लोगों के अनुसार रामलीला नाटक क्लब के सदस्य 25 साल से पेट्रोल पंप के साथ लगती जमीन पर रामलीला का करते आ रहे हैं और पिछले 4 साल से पंचायत की सहमति से वहां दशहरे का आयोजन किया जा रहा है। वहीं, अब कुछ शरारती तत्वों ने समाज में अराजकता फैलाने के उद्देश्य से वहां लगे धार्मिक होर्डिंग फाड़कर कूड़े के ढेर पर फेंक दिया। इस संबंध में थाना पुराना शाला में लिखित शिकायत किए कई दिन बीत चुके हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने शरारती तत्वों के खिलाफ कार्रवाई न की तो रविवार 20 मई को पुराना शाला थाने का घेराव किया जाएगा। इस मौके पर रामलीला नाटक कमेटी के प्रधान राजकुमार, उपप्रमुख राजेश कुमार, अश्वनी काटल, गोपाल काटल, पुष्पिंदर सिंह, केवल कुमार, अजय कुमार, प्रेम शर्मा, नरिंदर शर्मा, बलबीर आदि मौजूद थे।