मन की दृढ़ इच्छा से नशे रूपी श्राप पर पाई जा सकती है जीत : डीसी
नशा छोड़ने गए मरीजों को सिरोपा पहनाकर सम्मानित करते प्रशासनिक अधिकारी।
गुरदासपुर| डीसी गुरलवलीन सिंह सिद्धू ने रेडक्रॉस नशा छुड़ाओ केंद्र का दौरा किया। डीसी ने केंद्र में दाखिल नशाग्रस्त नौजवानों के साथ बातचीत की। उन्होंने नौजवानों को नशा छोड़ कर बेहतर जिंदगी जीने की प्रेरणा दी। उन्होंने नशा छुड़ाओ केंद्र के प्रोजेक्ट डायरेक्टर रोमेश महाजन द्वारा किए जा रहे इस भरसक प्रयासों की प्रशंसा की। महाजन ने बताया कि उनके केंद्र में अब तक 25 हजार इंडोर व 52 हजार 682 मरीजों का आउटडोर इलाज किया गया है और उनमें 28 हजार 837 मरीज नशा छोड़ चुके हैं। इस केंद्र में 67 फीमेल मरीजों का इलाज भी किया जा चुका है। लोगों को नशे के बुरे प्रभावों से जागरूक करने के उद्देश्य से 12 हजार 419 जागरूकता कैंप भी लगाए गए हैं। जबकि नशा छुड़ाओ केंद्र में अब तक 37 मरीजों का इलाज किया जा रहा है। केंद्र में लाइब्रेरी, मनोरंजन के लिए होम थिएटर, जिम, वॉलीबाल व बैडमिंटन खेलों की सुविधा भी उपलब्ध है। नशा छोड़ने वाले नौजवानों को सम्मानित किया और केंद्र में एक बूटा भी लगाया गया। इस मौके पर दिलबाग सिंह, कैप्टन निहाल सिंह, जोगिंदर सिंह, लेक्चरार वरिंदर सिंह सैनी, रघुबीर व अंकुश महाजन आदि मौजूद थे।