पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कादियां व कलानौर में बच्चों को लगाया एमआर का टीका, माता पिता को किया जागरूक

कादियां व कलानौर में बच्चों को लगाया एमआर का टीका, माता-पिता को किया जागरूक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता| कादियां/कलानौर

सेहत विभाग के निर्देशों पर सिविल सर्जन गुरदासपुर किशन चंद की अध्यक्षता में खसरा और रुबेला टीकाकरण मुहिम के तहत सरकारी प्राइमरी स्कूल गांव चौड़े में 9 माह से 15 साल तक के बच्चों को टीके लगाए गए।

इस संबंधी एएनएम दविंदर कौर, आशा वर्कर मनजीत कौर, सीएचटी प्रलोक सिंह ने बताया कि सेहत विभाग की हिदायतों पर कुल 70 बच्चों को टीके लगाए गए और इस बीमारी से होने वाले नुकसानों के बारे में बच्चों के माता-पिता को जागरूक किया गया। इस दौरान सिविल सर्जन किशन चंद ने कहा कि खसरा और रुबेला बीमारी से बचने के लिए हर माता-पिता को अपने बच्चों को टीके जरूर लगाने चाहिए। इस अवसर पर राजविंदर कौर, महताब सिंह, केवल सिंह, सुखदेव सिंह, बलविंदर कौर, जोगिंदर सिंह मौजूद थे।

सरकारी प्राइमरी स्कूल में बच्चों को टीके लगाते सेहत टीम। -भास्कर

कलानौर में 5 हजार से अधिक बच्चों को लगाए जा चुके एमआर इंजेक्शन

इसी तरह, ब्लॉक कलानौर में 5 हजार से अधिक बच्चों को मीजल्स-रुबेला रोकू टीके लगाए जा चुके हैं और एमआर मुहिम को आम नागरिकों का सहयोग मिलना शुरू हुआ है। यह जानकारी कम्यूनिटी सेहत केंद्र कलानौर के सीनियर मेडिकल अफसर ने मंगलवार को मुहिम के तहत अलग-अलग गांवों का दौरा करने के दौरान दी। इस दौरान डॉ. अठवाल ने गांव सरकारी प्राइमरी स्कूल किला नत्थू सिंह, मानेपुर, भाई गुरदासपुर पब्लिक स्कूल, लखनकलां और सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल छोहन में लोगों को संबोधन करते हुए एमआर मुहिम का सहयोग करने की बात कही। इस अवसर पर बच्चों के माहिर डॉक्टर और मुहिम के नोडल डॉ.संदीप कुमार, बीईई नवीन कालिया, हेल्थ इंस्पेक्टर दिलबाग सिंह, एलएचवी सतवंत कौर, परमिंदर कौर, कुलविंदर कौर, शीला रानी, सरबजीत कौर मौजूद थी।

खबरें और भी हैं...