पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खालसा सीसे स्कूल में बच्चों को दी डेंगू से बचने की जानकारी

खालसा सीसे स्कूल में बच्चों को दी डेंगू से बचने की जानकारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुरदासपुर|सिविल सर्जन डॉ. किशन चंद के नेतृत्व में सेहत विभाग की ओर से नेशनल डेंगू दिवस संबंधी खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विद्यार्थियों के बीच पोस्टर मेकिंग मुकाबले करवाए गए। इस अवसर पर एमजीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल, खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल व डीएवी स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम में डॉ. प्रभजोत कौर कलसी ने बताया कि डेंगू एक वायरल बुखार है, जो मच्छर के काटने से पैदा होता है। डेंगू बीमारी के मुख्य लक्षणों में तेज सिर दर्द, तेज बुखार, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द, आंख के पिछले हिस्से में दर्द, दस्त आदि शामिल हैं। मच्छर के काटने से बचाव करने के लिए पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनने चाहिए। इस मौके पर कंवलजीत कौर, राजविंदर कौर, प्रिंसिपल हरजिंदर सिंह, प्रबोध चंद्र, जोबनप्रीत, सुखदयाल मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...