ब्रिगेडियर अरोड़ा ने जिले के पूर्व सैनिकों की समस्याएं सुनीं
गुरदासपुर। बुधवार को गांव डल्ला गोरिया में खुलने वाले सैनिक स्कूल का जायजा लेने के लिए डायरेक्टर रक्षा सेवा भलाई विभाग पंजाब के ब्रिगेडियर जेएस अरोड़ा ने दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने जिला गुरदासपुर के पूर्व सैनिकों की दुख-तकलीफों को भी सुना। इसके बाद जिला रक्षा भलाई अधिकारी कर्नल सतबीर सिंह वड़ैच ने पूर्व सैनिकों और विधवाओं प्रति किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। वहीं जिले के पूर्व सैनिकों ने डायरेक्टर अरोड़ा को अपनी समस्याओं संबंधी उन्हें ज्ञापन भी सौंपा। इस मौके पर जनरल केजे सिंह और कर्नल अजय उप्पल के अलावा जिले के सीनियर पूर्व अधिकारी और पूर्व सैनिक और विधवाएं मौजूद थी।