युवा पीढ़ी नशे के खिलाफ उठाए ठोस कदम : दिलशेर कपिल
बैठक में जानकारी देते तिब्बड़ विकास क्लब के सदस्य।
गुरदासपुर| तिब्बड़ विकास क्लब की बैठक प्रधान दिलशेर कपिल की अध्यक्षता में हुई। क्लब प्रधान कपिल ने नशाखोरी के खिलाफ हर संभव कदम उठाने पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि उनका क्लब युवाओं को जोड़ते हुए इलाके में नशाखोरी के खिलाफ और समाज हित कार्यों में योगदान देगा। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहकर अपना उज्जवल भविष्य बनाने प्रति प्रेरित किया। इस दौरान रेशम सिंह, सुमित, शेरा सिंह, नरिंदर कुमार, बलदेव सिंह, मनदीप दीवाना, रविंदर सिंह उपस्थित थे।