लोक भलाई के कार्यों में दें सहयोग : डीएसपी
भास्कर संवाददाता| गुरदासपुर
गुरदासपुर में काम कर रही संस्था हेल्पिंग हैंड ने गांव लित्तर में सरकारी प्राइमरी स्कूल में स्कूल स्टाफ के लिए 10 कुर्सियां व दिव्यांग बच्चों के बैठने के लिए व्हीलचेयर मुहैया करवाईं। कार्यक्रम में संस्था के पंजाब प्रधान एडवोकेट धीरज शर्मा विशेष तौर पर उपस्थित हुए।
जबकि मुख्य रूप से डीएसपी विजिलेंस नवजोत सिंह सिद्धू व डीईओ (प्राइमरी) सलविंदर सिंह समरा शामिल हुए। एडवोकेट धीरज शर्मा ने बताया कि संस्था समाज भलाई के कार्यों में बढ़-चढ़कर रुचि दिखाती है। गत दिनों स्कूल प्रबंधकों ने उनकी संस्था को स्कूल परिसर में दिव्यांग बच्चों के लिए व्हीलचेयर और स्कूल स्टाफ के लिए कुर्सियां देने की डिमांड रखी थी। डीएसपी विजिलेंस नवजोत सिंह ने कहा कि ऐसे बहुत से कम लोग होते हैं, जो समाज में लोक भलाई के कार्य करते हैं। डीईओ समरा ने कहा कि संस्था के सदस्यों ने स्कूल परिसर में बच्चों को व्हीलचेयर और अन्य सामान देकर समाज भलाई का कार्य किया है। इस दौरान हरदीप सिंह, बैंक मैनेजर करनैल सिंह, आईईडी रिसोर्स पर्सन अमरीक सिंह, आईईआरटी ज्योति बाला, एसटीएफ हरदीप सिंह, हरनीक सिंह बैंक मैनेजर, रविंदर सिंह, अरमिंदर सिंह, नीरज, हरीष सूद, वरूण शर्मा, पूनमदीप कौर, कृष्णा कुमारी, जसपिंदर सिंह आदि मौजूद थे।
हेल्पिंग हैंड संस्था ने सरकारी प्राइमरी स्कूल लित्तर में दिव्यांग बच्चों को भेंट की व्हीलचेयर
हेल्पिंग हैंड संस्था के साथ डीएसपी नवजोत सिंह व डीइओ सलविंदर सिंह समरा।
स्कूल पर ध्यान देने के लिए डीसी से लगाएंगे मदद की गुहार : धीरज शर्मा
संस्था के पंजाब प्रधान एडवोकेट धीरज शर्मा का कहना है कि स्कूल परिसर में जिला प्रशासन का ध्यान दिलाने के लिए जल्द से जल्द शिष्टमंडल डीसी को मिलेगा, जिसमें स्कूल में पढ़ने वाले दिव्यांग बच्चों को हर सुविधा दिलाने के लिए संस्था प्रयास करती रहेगी।