जरूरतमंदों को गैस कनेक्शन बांटते हलका विधायक बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा।
गुरदासपुर| जरूरतमंद-गरीबों को बांटे जा रहे मुफ्त गैस कनेक्शन स्कीम के अंतर्गत बाबा श्री चंद इंडियन गैस एजेंसी तिब्बड़ में हलका विधायक बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा ने 250 लोगों को गैस कनेक्शन बांटे। इस अवसर पर लेबर सेल चेयरमैन पंजाब गुरमीत सिंह पाहड़ा, यूथ कांग्रेस हलका प्रधान बलजीत सिंह पाहड़ा और गैस एजेंसी के मालिक राजिंदर सिंह शामिल हुए।
विधायक पाहड़ा ने कहा कि सीएम की ओर से लोगों को सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं विधान सभा हलका गुरदासपुर में शहर/गांवों में विकास कार्य चल रहे हैं। पाहड़ा ने कहा कि सीएम पंजाब के नेतृत्व में हलके के लिए 2 बड़े प्रोजेक्ट सैनिक स्कूल व तिब्बड़ी रोड पर अंडर बृज मंजूर हो चुके हैं और जल्द ही दोनों प्रोजेक्टों पर काम भी शुरू हो जाएगा। कई प्रोजेक्टों की योजना तैयार कर ली गई है और जल्द ही सरकार से मंजूरी लेकर उन्हें भी शुरू करवा दिया जाएगा।