भास्कर संवाददाता। गुरदासपुर
जिया लाल मित्तल डीएवी पब्लिक स्कूल में संगीत में रूचि रखने वाले विद्यार्थियों के लिए पियानो वादक प्रतियोगिता करवाई गई। इस दौरान छात्रों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा शानदार प्रदर्शन किया और संगीत के माध्यम से सभी मंत्रमुग्ध किया। इस अवसर पर निर्णायकों ने प्रतियोगिता में पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों के नाम की घोषणा की, जिसमें 9वीं के जसकरण सिंह ने पहला, 9वीं के ही सिद्धार्थ ने दूसरा और 9वीं के कार्तिक एवं 7वीं के केशव गुप्ता ने संयुक्त तौर पर तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर स्कूल के प्रिंसिपल राजीव भारती ने विजेता सभी विद्यार्थियों की प्रशंसा की। वहीं स्कूल के शेष विद्यार्थियों को भी पढ़ाई के साथ-साथ अधिक से अधिक गतिविधियों में भाग लेने प्रति प्रेरित किया।
पियानो मुकाबले में विजेता रहने वाले बच्चों के साथ स्कूल प्रबंधक।