गुरदासपुर | थाना पुराना शाला के अधीन पड़ते गांव दारापुर में कूड़े के गड्ढों के विवाद को लेकर दो गुटों में झगड़ा हो गया, जिसके परिणामस्वरूप दलित समुदाय की 3 महिलाएं और 6 के करीब व्यक्ति जख्मी हो गए हैं। दलित भाईचारे ने बताया कि गांव दारापुर की दलित आबादी के साथ एक दर्जन के करीब गड्ढों पर गांव के एक व्यक्ति द्वारा काफी समय से अवैध तौर पर कब्जा करने की कोशिश की जा रही है। वहीं, 15 मई को भी झगड़ा हुआ था।