शिवसेना समाजवादी बैठक में गौरव पुरी।
भास्कर संवाददाता| गुरदासपुर
शिवसेना समाजवादी की बैठक सिटी चेयरमैन निशान की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें जिला उपप्रधान गौरव पुरी विशेष तौर पर शामिल हुए। इस दौरान सिटी चेयरमैन निशान ने गौरव पुरी को सिरोपा पहनाकर वार्ड नंबर 26 का प्रधान नियुक्त किया। इसके अलावा अरुण कुमार को भी पार्टी पद पर नियुक्त किया गया। इस मौके पर जिला उपप्रधान पुरी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश भारद्वाज के दिशा अनुसार वह अपनी पार्टी का पूरी ईमानदारी से विस्तार करेंगे।