पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • धार्मिक परीक्षा में मनप्रीत कौर सूबे में अव्वल

धार्मिक परीक्षा में मनप्रीत कौर सूबे में अव्वल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता| गुरदासपुर

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अमृतसर के अधीन ली गई धार्मिक परीक्षा 2017 में पंडित मोहन लाल एसडी कॉलेज फॉर वुमन की छात्रा ने राज्य में पहला स्थान हासिल किया है। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. नीरू शर्मा ने बताया कि मनप्रीत कौर कॉलेज की बीएससी (कंप्यूटर साइंस) की छात्रा है। मनप्रीत ने धार्मिक परीक्षा में प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त कर संस्था, अध्यापिका और माता-पिता का मान बढ़ाया है। वहीं शिरोमणि प्रबंधक कमेटी ने छात्रा मनप्रीत कौर को 5100 रुपए और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित करेगी और कमेटी 3100 रुपए छात्रा को मेरिट वजीफे के तौर पर देगी।

मनप्रीत कौर।

खबरें और भी हैं...