डॉ. चरणजीत सिंह काहलों को ज्ञापन सौंपता दर्जा चार यूनियन का शिष्टमंडल।
भास्कर संवाददाता| गुरदासपुर
सेहत विभाग के दर्जा चार यूनियन के शिष्टमंडल ने यूनियन जिला प्रधान जसबीर सिंह के नेतृत्व में जिला परिवार भलाई अधिकारी डॉ. चरणजीत सिंह काहलों से मुलाकात की। यूनियन शिष्टमंडल ने अपनी काफी देर से लंबित मांगों को पूर्ति के लिए डॉ. काहलों को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर यूनियन नेताओं ने बताया कि संबंधित ज्ञापन में सेहत विभाग के सरकारी दफ्तरों में मेडिकल बिल, कैंसर फाइलों और एनआरएचएम की फाइलों को जमा करवाने के लिए ड्यूटी पर जाने वाले सेवादार को एडवांस किराया देने की पुरजोर मांग उठाई गई है। इस मौके पर संगठन नेता धर्मपाल, जगीर सिंह, अनवर, राजपाल भट्टी, रमन कुमार, शिव नारायण, अशोक कुमार ने कहा कि यदि 31 मई तक मांगों का निदान नहीं हुआ तो पहली जून को संघर्ष छेड़ा जाएगा।