गुड़गांव| राजस्थान निवासी कारोबारी शंकर लाल को ओएलएक्स पर सस्ती स्विफ्ट कार का विज्ञापन दिखाकर बदमाशों ने राजीव चौक बुलाया और 70 हजार कैश, सोने की अंगूठी, चेन और मोबाइल लूट लिया। शिकायत में पीड़ित ने बताया कि आरोपियों के बुलावे पर वो 16 मई को गुड़गांव स्टेशन पर आए। आरोपियों ने उन्हें राजीव चौक बुलाया। इसके बाद एक कमरे में ले जाकर लूट लिया। जान से मारने की धमकी तेकर राजीव चौक छोड़कर फरार हो गए। कार में नंबर नहीं था।