पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • हर दिन परेशान होते हैं हजारों लोग, दुघर्टना की आशंका

हर दिन परेशान होते हैं हजारों लोग, दुघर्टना की आशंका

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर डीबी स्टार

सिरोल स्थित परिवहन कार्यालय का 10 करोड़ का भवन तैयार होने के बाद भी पत्र व्यवहार में उलझा हुआ है। कम्पू और पड़ाव स्थित कार्यालय में बढ़ती भीड़ के कारण इस कार्यालय के लिए सिराेल पहाड़ी पर 10 हजार वर्ग फीट जगह अलॉट की गई थी। नए भवन में पजेशन को लेकर जब डीबी स्टार ने परिवहन अधिकारी एसपीएस चौहान से बात की तो उनका कहना था कि अभी सुरक्षा दीवार, गार्ड रूम और प्रवेश द्वार का निर्माण नहीं हुआ है जबकि पीआईयू के कार्यपालन यंत्री प्रदीप अष्टपुत्रे का कहना है कि हम नक्शे के हिसाब से निर्माण करा चुके हैं, जो अतिरिक्त कार्य हमसे करने के लिए कहा गया है उसका हमने एस्टीमेट बनाकर भेजा है। पैसा मिलते ही यह काम शुरू कर देंगे।

अभी हैंडओवर नहीं हुआ है नया आरटीओ भवन
 सिरोल स्थित नए आरटीओ कार्यालय को पीआईयू ने अभी हमें हैंडओवर नहीं किया है। वहां अभी कुछ काम बाकी रह गया है। सुरक्षा दीवार व गार्ड रूम बनना है। इसके अलावा गेट का निर्माण भी शेष है। वाहन टेस्टिंग के लिए बने प्लेटफॉर्म भी दुरुस्त नहीं हैं। जैसे ही ये सब ठीक हो जाएगा हम वहां शिफ्ट हो जाएंगे। एसपीएस चौहान, आरटीओ

हमने हैंडओवर कर दिया है परिवहन कार्यालय
 हमने भवन हैंडओवर कर दिया है। प्लेटफार्म गलत बनने की बात है तो हमने उनसे कहा है कि भवन अभी गारंटी में है। ठेकेदार से बात हो गई है। उसने कहा कि हमें जो भी कमी बताएंगे उसको हम ठीक कर देंगे। कुछ काम उन्होंने हमें करने को कहा है जिसके लिए हमने 1.26 करोड़ का एस्टीमेट बनाकर दिया है। पैसा मिलते ही हम काम कर देंगे। प्रदीप अष्टपुत्रे, कार्यपालन यंत्री, पीआईयू

सड़क पर खड़े रहते हैं भारी वाहन
क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय इस समय कम्पू और पड़ाव में संचालित किया जा रहा है। कंपू पर ड्राइविंग लाइसेंस और फिटनेस का काम होता है इसके अलावा अन्य कार्यों को लिए वाहन चालकों को पड़ाव कार्यालय आना पड़ता है। इन दोनों के बीच पांच किलोमीटर की दूरी है जिससे आमजन को काफी परेशानी हो रही है। कंपू पर फिटनेस के लिए एक दिन में सौ से अधिक वाहन आते हैं। केम्पस में जगह नहीं होने के कारण वह सड़क पर खड़े होते हैं जिसके कारण वहां जाम लगा रहता है। इस कार्यालय के पास तीन गर्ल्स हॉस्टल और बस्ती हैं। जिसके कारण वहां से निकलने वाली महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी होती है।

खबरें और भी हैं...