पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • पीडब्ल्यूडी की मार्किंग पर नहीं बन रही सांतऊ चीनौर रोड

पीडब्ल्यूडी की मार्किंग पर नहीं बन रही सांतऊ-चीनौर रोड

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर डीबी स्टार

ग्राम सांतऊ के पास हाईवे से चीनौर के लिए बनाई जा रही फोर लेन सड़क के निर्माण से पहले वहां जमीन की नपाई कर मार्किंग की गई थी। पहले यह सड़क तीन मीटर चौड़ी थी जिसे अब सात मीटर चौड़ी किया जा रहा है। जहां सड़क चौड़ीकरण के लिए अतिरिक्त जमीन ली जानी है वहां खुदाई करने से पहले निशान लगाए गए थे। सड़क के निर्माण के लिए खुदाई शुरु हुई तो ठेकेदार के कर्मचारी उस निशान से हटकर जमीन पर खुदाई करने लगे। इसकी शिकायत किसान मदन शर्मा ने मोतीमहल में पीडब्ल्यूडी के अफसरों से की। किसान नेे शिकायती आवेदन में कहा कि ठेकेदार ने सड़क निर्माण में उसके खलिहान की 20 फुट जगह ले ली। वहीं रोड की दूसरी तरफ एक फीट भी जगह नहीं ली। जबकि नपाई के समय अधिकारियों ने सड़क के दोनों तरफ बराबर जगह की मार्किंग की एवं निशान लगाए थे। किसान का कहना है कि अगर रोड के लिए दोनों से तरफ से बराबर जगह नहीं ली गई तो वह कोर्ट की शरण ले लेंगे। उधर अफसर कह रहे हैं कि रोड के चौड़ीकरण में दोनों ओर से बराबर जगह ली जाएगी।

हम बराबर जगह ले रहे हैं

 रोड के चौड़ीकरण के लिए लिए हम दोनों ओर बराबर जगह ले रहे हैं। केवल एक स्थान पर दीवाल आ गई थी जिसके कारण दीवार न तोड़ते हुए हमने दूसरी तरह से कुछ ज्यादा जगह ली थी। फिर भी किसी को शिकायत है तो हम उसे दूर करेंगे। अभिषेक सिंह, डिप्टी मैनेजर, तोमर बिल्डर्स

मेरे पास शिकायत आई है

 मेरे पास शिकायत आई है। मैंने अपने विभाग के सब इंजीनियर को इस बारे में जानकारी देने को कहा है। सड़क निर्माण के लिए हम सभी की बराबर जमीन लेंगे। किसी किसान के साथ अन्याय नहीं होगा न ही किसी को परेशान किया जाएगा। ज्ञानवर्धन मिश्रा, कार्यपालन यंत्री पीडब्ल्यूडी

खबरें और भी हैं...