पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आवेदकों की संख्या में 40 प्रतिशत कमी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर डीबी स्टार

प्रोफेशनल एक्जामिनेशन बोर्ड द्वारा गत रविवार को आयोजित एएनएम परीक्षा में प्रदेश भर से केवल 26 हजार फार्म भरे गए जबकि दो साल पहले इसी प्रवेश परीक्षा के लिए एक लाख फाॅर्म भरे गए थे। यही हाल प्री पॉलीटेक्निक परीक्षा का है। इस प्रवेश परीक्षा में सीटों से कम आवेदकों ने ही फार्म भरा है। इसके साथ ही प्री वेटरनरी व फिशरीज एंट्रेंस टेस्ट, डिप्लोमा इन एनिमल हसबेंड्री, जनरल नर्सिंग ट्रेनिंग सेलेक्शन टेस्ट में भी आवेदकों की संख्या में गिरावट आ रही है। डीबी स्टार ने वर्ष 2018 के पांच एंट्रेंस टेस्ट व वर्ष 2016-17 के पांच एंट्रेंस टेस्ट के आंकड़ों की जानकारी जुटाई तो पता चला कि आवेदकों की संख्या में 40 प्रतिशत तक की कमी आई है। वहीं भर्ती परीक्षाओं में आवेदकों की संख्या दोगुनी हो गई है। जब इस मामले में प्रोफेशनल एक्जामिनेशन बोर्ड के अफसरों से बात की तो उनका कहना था कि नई यूनिवर्सिटीज खुलने, कॉलेजों में नए कोर्स शुरू होने से प्रवेश परीक्षाओं में छात्रों की संख्या में कमी आई है। इसके साथ ही इंटर व ग्रेजुएशन करने के बाद छात्रों के सामने प्रवेश परीक्षाओं की जगह कई विकल्प हंै। जिनमें पीईबी की भर्ती परीक्षाओं के अलावा, पीएससी, एसएससी व अन्य परीक्षाएं शामिल हंै।

प्रवेश परीक्षाओं में कम हो रहे हैं आवेदक

 पीईबी द्वारा आयोजित की जाने वाली प्रवेश परीक्षाओं में आवेदकों की संख्या कम हो रही है। पहले की तुलना में छात्र संख्या आधी रह गई है जबकि अन्य भर्ती परीक्षाओं में आवेदकों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। आरक्षक भर्ती परीक्षा में 6 लाख, पटवारी भर्ती परीक्षा में 9 लाख आवेदकों ने भाग लिया है। एकेएस भदौरिया, परीक्षा नियंत्रक, पीईबी

STAR CITY

gwalior | friday 18may | 2018

2

खबरें और भी हैं...