पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • कार्यालय शिफ्ट करने में एक महीने से अिधक का समय होगा बर्बाद

कार्यालय शिफ्ट करने में एक महीने से अिधक का समय होगा बर्बाद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर डीबी स्टार

जिन कार्यालयों को शिफ्ट किया जा रहा है वे जिस जगह पर जाएंगे वहां पहले रेनोवेशन कराया जाएगा। साथ ही पुराने आॅफिस से सामान बांधने और नए में ले जाने के लिए सभी फाइलों को बांधना होगा। चूंिक सभी विभागों में कंप्यूटरों पर काम हो रहा है। इन कंप्यूटरों की नेटवर्किंग कराने में समय लगेगा। नए ऑफिस में सभी फाइलों को फिर से लगाना होगा। इस काम में भी काफी समय लगेगा। इस समस्या को लेकर संबंधित अफसरों का कहना है कि कम से एक माह का समय लगेगा। ऐसी स्थिति में दूसरा काम नहीं हो सकेगा।

संयुक्त संचालकों से डीबी स्टार ने किए तीन सवाल

1-आपकी नजर में क्या आॅफिस रिक्त कराने का आदेश सही है?

2-आपके कार्यालय के लिए नई जगह से आप संतुष्ट हैं?

3 क्या आपने कलेक्टर-कमिश्नर या पीएस को अपनी समस्या बताई?

अब सुनें संयुक्त संचालकों के जवाब

हमसे �ऑफिस शिफ्ट करने के लिए कहा है

 हमसे आॅफिस शिफ्ट करने के लिए कहा है। हमजल्द खाली कर देंगे। अपना ऑफिस फिलहाल थाटीपुर में ले जाएंगे। वहां पशु हॉस्पिटल है, वहीं कुछ जगह है जहां पर शिफ्ट करेंगे। फिर भी शिफ्ट करने के लिए एक सप्ताह का समय तो चाहिए। �ओपी त्रिपाठी, संयुक्त संचालक पशु पालन विभाग

सरकारी आदेश है तो मानना ही पड़ेगा

 हमें ऑफिस शिफ्ट करने का आदेश दिया गया है। हम एक सप्ताह में आॅफिस खाली कर देंगे। जहां तक परेशानी की बात है तो ये सरकारी आदेश है जो हमें मानना ही होगा। इसमें हमें कोई आपत्ति नहीं है। एचके शर्मा, संयुक्त संचालक, महिला बाल विकास विभाग

कार्यालय शिफ्ट करने में परेशानी नहीं है

 हमें आदेश मिल गया है। हम जल्द ही इसे खाली कर देंगे। गोरखी में हमारे ऑफिस के लिए जगह दी गई है। हमें कोई परेशानी नहीं। असंतुष्ट होने का सवाल ही नहीं। यह तो शासकीय कार्य है जो करना ही होगा। पीकेे शर्मा, संयुक्त संचालक, पेंशन

ऑफिस शिफ्ट करने हमने समय मांगा है

 सिरोल में शिक्षा विभाग की नई बिल्डिंग तैयार हो रही है। फिनिशिंग वर्क बचा है जिसमें एक माह का समय लगेगा। एक महीने बाद खाली कर देंगे। अरविंद सिंह, संयुक्त संचालक स्कूल शिक्षा

परेशानी तो होती है फिर भी करेंगे

 शिफ्ट करने में थोड़ी परेशानी होती है। लेकिन आदेश मिला है तो करना ही पड़ेगा। हमारे संतुष्ट या असंतुष्ट होने से क्या होगा। हम जल्द ही शिफ्ट कर लेंगे। धीरे-धीरे वहां पर सब व्यवस्था हो जाएगी। भगवत प्रसाद, असिस्टेंट लेबर कमिश्नर

खबरें और भी हैं...