पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • 52 चित्रों में दिखाया माता सीता का विरह और लव कुश की बहादुरी

52 चित्रों में दिखाया माता सीता का विरह और लव-कुश की बहादुरी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर | ग्वालियर

टेलीविजन पर हम सभी ने रामानंद सागर की रामायण देखी है। इसमें भगवान श्रीराम के संघर्ष और उनकी बहादुरी को दिखाया गया है। गूजरी महल में शुरू हुई सात दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी में सीता माता के दर्द को भी दर्शाया गया है। राज्य पुरातत्व एवं अभिलेखागार की ओर से यह प्रदर्शनी 24 मई तक लगाई गई है। इसमें कुल 52 चित्रों को प्रदर्शित किया गया है। इसकी खासियत यह है कि इसमें प्रत्येक पेंटिंग की शैली अलग-अलग है। इसके अलावा यहां प्रदर्शनी देखने के लिए आने वाले सैलानियों के लिए गूजरी महल में प्रवेश नि:शुल्क रखा गया है। शनिवार को भी सैलानी एक्जीबिशन देखने पहुंचे।

लव-कुश ने रोका अश्वमेघ यज्ञ का घोड़ा | लंका पर विजय प्राप्त कर श्रीराम अश्वमेघ यज्ञ कराकर अश्व को छोड़ कहते हैं जो इसे कि अश्व को पकड़ेगा तो उसे युद्ध करना पड़ेगा। लव-कुश इसे रोकते हैं।

सीता जन्म | श्रीराम के अलावा सीता जन्म का उल्लेख है। इसमें दिखाया गया है कि राजा जनक, प|ी सुनयना के साथ जब खेत में हल चला रहे थे तो वहां सोने की डलिया में मिट्टी में लिपटी सुंदर कन्या मिली। राजा जनक की संतान नहीं थी। कन्या को हाथ में लेकर उन्हें पिता प्रेम की अनुभूति हुई।

सीता विलोप | वनवास के दौरान रावण छल से माता सीता का हरण कर लेता है। हरण होने के बाद माता सीता का विलोप दिखाया गया है।

खबरें और भी हैं...