एनसीसी कैडेट्स को अनुशासन और एकता का पाठ पढ़ाने के अलावा उन्हें कर्मठ और ईमानदार नागरिक भी बनाने का काम करती है। आज देश को आप जैसे नौजवानों की जरूरत है। आप में से ही कई युवा सेना में जाएंगे और देश की रक्षा करेंगे। इसलिए अभी से अपना लक्ष्य तय कर लें। यह बात एनसीसी ग्रुप मुख्यालय के कमांडर ब्रिगेडियर आरजी पाटिल ने कही। वे 15 एमपी एनसीसी बटालियन के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में कैडेट्स को प्रेरित कर रहे थे। इस अवसर पर कैंप कमांडेंट कर्नल जोगिंदर तंवर के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
ब्रिगेडियर आरजी पाटिल को सलामी देते एनसीसी कैडेट्स।
.22 की राइफल से की फायरिंग
शिविर में कैडेट्स को .22 की राइफल से निशाना लगाना सिखाया गया। इससे पहले मेडिटेशन पर सेमिनार हुआ। इसमें एक्सपर्ट ने कहा कि आज तनाव भरे जीवन में आप लोगों को रोजाना मेडिटेशन करने की जरूरत है। इसके अलावा स्वच्छता अभियान चलाया गया। शिविर में ग्वालियर-चंबल संभाग के 500 कैडेट्स मौजूद रहे।