ग्वालियर | जिला शतरंज संघ ग्वालियर द्वारा आयोजित जिला स्तरीय चयन (अंडर 19) स्पर्धा के विजेता और उपविजेता खिलाड़ी शनिवार को जीवायएमसी में पुरस्कृत हुए। इस मौके पर पूर्व सभापति बृजेंद्र जादौन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष संजय कट्ठल ने की। यहां से चयनित खिलाड़ी 8 जून से जबलपुर में होने वाली स्टेट टूर्नामेंट में खेलेंगे। बालकों में ओजस्व सिंह प्रथम और अभिषेक दत्त दूसरे स्थान पर रहे। बालिकाओं में आयुषी दत्त चंद्रा ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं आर्या गुर्जर को दूसरे स्थान मिला।