ग्वालियर | खिलाड़ियों को कभी हार से हताश नहीं होना चाहिए। अपनी कमियों को तलाश कर उन्हें दूर करने का प्रयास करें। ऐसा करने से अगली स्पर्धाओं में सफलता आपके कदम चूमेगी। यह बात एलएएचएस की प्रिंसिपल शबाना रेहान ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कही। मौका था जैन चैस अकादमी द्वारा आयोजित ओपन शतरंज टूर्नामेंट के पुरस्कार वितरण समारोह का। अध्यक्षता होटल लैंडमार्क के जीएम राजेंद्र श्रीवास्तव ने की। कार्यक्रम का संचालन आयोजन सचिव ऋषभ जैन ने किया। समारोह में ओपन शतरंज के विजेता और उपविजेता के साथ मातृशक्ति ओपन की विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।