पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  •  मेरे पति की नौकरी फिलहाल छूट गई है। मैं

 मेरे पति की नौकरी फिलहाल छूट गई है। मैं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
 मेरे पति की नौकरी फिलहाल छूट गई है। मैं घर से ही कॉस्मेटिक्स का बिजनेस करती हूं। ज्यादातर महिला ग्राहक ही घर पर आती हैं। कई बार मेरे पति के वहां होने पर वे पूछती हैं कि क्या भाईसाहब कुछ नहीं करते? मैं क्या करूं? अश्विनी वर्मा, ग्वालियर

 आपके पति जॉबलेस हैं तो यह कोई बड़ी बात नहीं है। मौजूदा दौर में जॉब से बेहतर बिजनेस है। आप अपने पति से कहें कि वह भी आपके बिजनेस में हाथ बटाएं। जब आप दोनों जिम्मेदारियां बांट लेंगे तो आपका बिजनेस कई गुना ज्यादा बढ़ेगा और सफल होगा। पति से कहें कि यह बिजनेस आपका ही है और आपको ही इसे संभालना है। जब वह आपके द्वारा उन्हें दी जाने वाली तरजीह देखेंगे तो वह यकीनन खुश होंगे और आपका सपोर्ट करेंेगे। जहां तक बात ग्राहकों की है तो आप उन्हें बताएं कि आप दोनों मिलकर काम करते हैं।

विशेषज्ञ : डॉ. राजेंद्र बर्वे (साइकेट्रिस्ट, मुंबई)

खबरें और भी हैं...