यदि आप किसी स्ट्रीम और सब्जेक्ट में सर्टिफिकेट कोर्स या डिप्लोमा करना चाहते हैं, तो इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू)ने नए शिक्षण सत्र 2018-19 के लिए एडमिशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। स्टूडेंट्स सभी कोर्स में एडमिशन के लिए 30 जून तक रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। ये एडमिशन तीन कैटेगरी में होंगे, जिसमें सर्टिफिकेट, डिप्लोमा और पीजी डिप्लोमा शामिल हैं। इसके लिए स्टूडेंट्स को इग्नू की वेबसाइट पर विजिट करनी होगी। यहां पर वे कॉमन प्रॉस्पेक्ट्स को भी डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए स्टूडेंट्स को 8 से 16 नंबर का यूजर नेम और अल्फा न्यूमेरिक पासवर्ड बनाना होगा। उसके बाद लॉगइन कर उन्हें 100 केवी में अपना फोटो, हस्ताक्षर, एज प्रूफ सर्टिफिकेट, एजुकेशनल क्वालिफिकेशन सर्टिफिकेट, एक्सपीरियंस सर्टिफिकेट, कैटेगरी सर्टिफिकेट, बीपीएल सर्टिफिकेट की कॉपी को स्कैन कर अपलोड करना होगा। साथ ही वे इन कोर्स की फीस भी ऑनलाइन भर सकते हैं।
स्टूडेंट्स करेंगे एक्सपर्ट से लाइव डिस्कशन
इग्नू नए सत्र से स्टूडेंट्स के लिए ज्ञानधारा इंटरनेट ऑडियो काउंसिलिंग शुरू करने जा रहा है। यह सुविधा उन्हें इग्नू की वेबसाइट पर मिलेगी। वे सुबह 11 से दोपहर 12 बजे तक एक्सपर्ट से लाइव डिस्कशन कर सकेंगे। वे पहले अलग-अलग टॉपिक पर टीचर्स के लाइव लेक्चर सुनेंगे। उसके बाद वे चैट और टेलिफोन के जरिए उनसे बात कर सकेंगे। ज्ञान वानी को मोबाइल के पफिन ब्राउजर पर भी देखा जा सकता है।
स्टूडेंट्स अलग-अलग टॉपिक पर टीचर्स का लाइव सुन सकेंगे लेक्चर
Admission Update