पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • आज दो पाली में होगा जेईई एडवांस एक्जाम

आज दो पाली में होगा जेईई एडवांस एक्जाम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ज्वाइंट एंट्रेंस एक्जाम (जेईई एडवांस) का ऑनलाइन एक्जाम रविवार को होगा। इसके लिए शहर में एक ही परीक्षा केंद्र चितौरा रोड स्थित बीबीएम कॉलेज को बनाया गया है। इसमें शहर भर से लगभग 1500 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसके लिए परीक्षार्थियों को सुबह 7.30 बजे परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करनी होगी। उसके बाद दो पालियों में एक्जाम होगा। पहला पेपर सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक होगा। वहीं दूसरा पेपर दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक रहेगा। परीक्षा से पहले एक्जाम सेंटर पर परीक्षार्थियों को सघन चैकिंग से भी गुजरना होगा। इसके बाद ही उन्हें प्रवेश दिया जाएगा। यह एक्जाम देशभर में आईआईटी कानपुर द्वारा आयोजित कराया जा रहा है।

10 जून को परिणाम

स्टूडेंट्स को 25 मई को आंसर-की दी जाएगी। इसके बाद 29 मई को परीक्षा की सही उत्तर कुंजी जेईई एडवांस की आधिकारिक वेबसाइट www.jeeadv.ac.in पर जारी की जाएगी। इसके बाद स्टूडेंट्स अपने संभावित प्राप्तांकों का अनुमान लगा पाएंगे। 10 जून को जेईई-एडवांस का रिजल्ट घोषित किया जाएगा।

छात्र-छात्राओं के लिए गाइडलाइन

परीक्षा केंद्र में परीक्षार्थी कैप, चश्मा, बुक, पेपर, कैप वाली जैकेट, मेन्युअल घड़ी, पेंसिल बॉक्स, कैलकुलेटर, पेजर, मोबाइल, पर्स, बॉलेट लेकर नहीं जा सकेंगे।

स्टूडेंट्स फुल आस्तीन की शर्ट पहनकर नहीं जा सकते। इसके लिए उन्हें हाफ आस्तीन की शर्ट या टी-शर्ट पहननी होगी।

गहरे रंग की शर्ट पहनकर नहीं जा सकते। इसकी जगह उन्हें हल्के रंग के कपड़े पहनने होंगे।

जूते नहीं पहन सकते। इसकी जगह स्लीपर या फ्लोटर्स पहनने होंगे।

अपने एडमिट कार्ड के साथ एक फोटो और पहचान पत्र लेकर जाना होगा।

खबरें और भी हैं...