पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • एलएनआईपीई में पहली बार सीईसीएस 1 शुरू

एलएनआईपीई में पहली बार सीईसीएस-1 शुरू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लक्ष्मीबाई इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन (एलएनआईपीई ) और एथलेटिक फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआई) के तत्वावधान में शनिवार से कोचेस एजुकेशन सर्टिफिकेट सिस्टम- लेवल कोर्स की शुरुआत शनिवार से हुई। 12 दिवसीय कोर्स में जो प्रतिभागी सफल होंगे। वह लेवल-1 क्वालिफाइड प्रशिक्षक के तौर पर बच्चों के मध्य ग्रास रूट पर एथलेटिक्स को सरल बनाने में सहायता करेंगे। इस कोर्स में देशभर से 24 प्रतिभागी आए हैं। इनमें श्रीलंका और बांग्लादेश के प्रतिभागी भी शामिल हैं। इस मौके पर एस सुब्रमण्यम (मुख्य प्रशिक्षक मलेशियन एथलेटिक टीम) और प्रवीर सिंह मुख्य प्रशिक्षक जूनियर भारतीय एथलेटिक टीम ने बतौर विशेषज्ञ शामिल हुए। इस अवसर पर संस्थान के कुलपति प्रो. दिलीप कुमार डुरेहा, कुलसचिव प्रो. विवेक पांडे सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

New Course

खबरें और भी हैं...