पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

2.50 लाख लोगों का सफर होगा आसान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जड़ेरुआ से भिंड रोड महाराजपुरा

6.5 किमी 9.75 करोड़

यह रोड पिंटो पार्क होकर निकलेगी। वर्तमान में जड़ेरूआ से भिंड रोड तक जाने में आधा घंटे का समय लगता है, रोड बनने के बाद यह सफर सिर्फ 15 मिनट का रह जाएगा।

sunday positive

ट्रैफिक जाम व हाईवे तक पहुंचने के लिए गली कूचों के रास्तों से ज्यादा ईंधन व समय बर्बाद करने वालों को जल्द राहत मिल सकती है। शहर की 43 किलोमीटर लंबी 11 सड़कें 65 करोड़ में हाईवे से कनेक्ट होंगी, इसके लिए तीन माह में बजट से लेकर टेंडर की व्यवस्था हो जाएगी। इससे हर दिन जाम व लंबी दूरी तय कर डीजल-पेट्रोल व समय की बर्बादी झेलने वाले लगभग ढाई लाख वाहन चालकों को राहत मिलेगी।

ट्रैफिक जाम से मुक्ति के लिए शहर की 43 किलोमीटर लंबी 11 सड़कें 65 करोड़ में हाईवे से करेंगे कनेक्ट

रानीपुरा से मऊ-जमाहर बायपास

3.3 किमी 4.95 करोड़

3.30 किलोमीटर लंबी इस रोड़ को 4.95 करोड़ की लागत से 30 फीट चौड़ा कर डामरीकरण किया जाएगा। उपनगर ग्वालियर के लोग भिंड रोड तक जाने के लिए इसका उपयोग कर सकेंगे।

यूनीपेच से कुम्हरपुरा बायपास

4.5 किमी 13.40 करोड़

इस रोड को जेबी मंघाराम फैक्टरी के पीछे स्थित कुम्हरपुरा से कनेक्ट किया जाएगा। इससे आसपास की पांच कॉलोनियों के लगभग 50 हजार से अधिक लोगों को फायदा मिलेगा।

मोहनपुर तिराहे से बेहट बायपास

4.5 किमी 4.50 करोड़

20 फीट की यह रोड 30 फीट चौड़ी की जाएगी। आगे जाकर यह रोड ग्वालियर बायपास हाईवे पर खुलेगी और वहां से वाहन चालक आराम से बेहट के लिए निकल सकेंगे।

शहर को ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत नरेंद्र सिंह तोमर, केंद्रीय पंचायत एवं ग्रामीण िवकास मंत्री

मुख्यमंत्री अधोसंरचना विकास योजना के प्रथम चरण में 65 करोड़ रुपए के काम हो चुके हैं। द्वितीय चरण में 45 करोड़ के 40 से अधिक सड़कों के काम चल रहे हैं। तीसरे चरण में 11 प्रमुख सड़कों को हाईवे से कनेक्ट करने के लिए प्रस्ताव तैयार कराया गया है। संबंधित विभाग से मेरी चर्चा हो चुकी है। जल्द ही इनकी स्वीकृत मिल जाएगी। इसके बाद इन सड़कों का निर्माण कराया जाएगा।

खबरें और भी हैं...