पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • गोल्ड डायमंड ज्वेलरी में आए डिजाइनर कलेक्शन

गोल्ड-डायमंड ज्वेलरी में आए डिजाइनर कलेक्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वेडिंग सीजन की शुरुआत अक्षय तृतीया 18 अप्रैल से से होने जा रही है। इस दिन खरीदारी का विशेष महत्व है। इसके चलते बाजार में तरह-तरह के ऑफर्स इस वक्त मौजूद हैं। इस बार गोल्ड के साथ-साथ डायमंड में भी डिजाइनर कलेक्शन को लांच किया गया है। साथ ही गोल्ड और डायमंड ज्वेलरी पर विभिन्न स्कीम भी दे रहे हैं। इस साल राजस्थानी, पद्मावती, टेंपल और मारवाड़ी ज्वेलरी का क्रेज देखा जा रहा है।

ज्वेलरी शॉप पर वेडिंग सीजन को देखते हुए मेकिंग चार्ज में भी छूट दी जा रही है।

बुकिंग पर ऑफर | स्वर्णा ज्वेल्स के संचालक अखिलेश गोयल ने बताया कि अक्षय तृतीय के चलते ज्वेलरी की एडवांस बुकिंग पर ऑफर दिए जा रहे हैं। इसमें सिल्वर और गोल्ड कॉइन की डिमांड ज्यादा है, क्योंकि कॉइन की मार्केट वैल्यू हमेशा बनी रहती है। वहीं तनिष्क शोरूम के संचालक अर्पित मूंदड़ा का कहना है कि कस्टमर को अट्रेक्ट करने के लिए तरह-तरह के ऑफर्स दिए रहे हैं।

मारवाड़ी ज्वेलरी का ट्रेंड

गोल्ड में टेंपल ज्वेलरी लोगों की पहली पसंद बनी हुई है। गणेशजी और लक्ष्मीजी के अलावा, राधा-कृष्ण भी काफी पसंद किए जा रहे हैं। इसमें कई तरह के र|ों से बनी ज्वेलरी शामिल है।

पेंडेंट से लेकर कानों के झुमके और ब्रेसलेट से लेकर अंगूठी में स्पेशल कलेक्शन शामिल है। इस बार गोल्ड का कलेक्शन मेन्स और फीमेल दोनों कैटेगरी में लांच किया गया है। इसकी वजह है कि गोल्ड और डायमंड ज्वेलरी दोनों ही लेते हैं। वहीं महिलाओं को मारवाड़ी और पद्मावती डिजाइन की ज्वेलरी खास पसंद आ रही है। इस वक्त मारवाड़ी डिजाइन का ट्रेंड पहले से ज्यादा है।

खबरें और भी हैं...