पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • डिजिटल बुक को प्रमोट करने बनेंगे लाइब्रेरी क्लब

डिजिटल बुक को प्रमोट करने बनेंगे लाइब्रेरी क्लब

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शैक्षणिक संस्थानों में स्टूडेंट्स की रीडिंग हैबिट बढ़ाने और उनमें डिजिटल बुक के प्रति रुचि पैदा करने के उद्देश्य से डिजिटल लाइब्रेरी क्लब बनाए जाएंगे। इससे शैक्षणिक संस्थानों को जोड़ा जाएगा और कई एक्टिविटी कराई जाएंगी जिससे स्टूडेंट्स का रुझान इस तरफ हो सके। इसके लिए आईआईटी खड़गपुर की ओर से कॉन्सेप्ट तैयार किया जा रहा है। इसकी पहल मिनिस्ट्री ऑफ ह्यूमन रिसोर्स डवलपमेंट की ओर से की गई है। इससे पहले एमएचआरडी की पहल पर आईआईटी खड़गपुर नेशनल डिजिटल लाइब्रेरी (एनडीएल ) बना चुका है। आईआईटी खड़गपुर के प्रोफेसर और एनडीएल के को-आर्डिनेटर डॉ.पीडी दास का कहना है कि डिजिटल लाइब्रेरी क्लब का कॉन्सेप्ट नोट तैयार किया जा रहा है। अभी यह प्रारंभिक अवस्था में है, जल्द ही इसे हम लांच करेंगे और देशभर के संस्थानों को जोड़ा जाएगा।

इनको किया शामिल

एनडीएल में कई विषयों की किताबों को शामिल किया गया है। इनमें मैथ्स, इंग्लिश, हिंदी, बायोलॉजी, फिजिक्स, केमिस्ट्री, ज्योग्राफी के अलावा इंजीनियरिंग, मेडिकल और मैनेजमेंट की किताबें शामिल हैं।

मेंबर्स रखेंगे अपनी राय

डिजिटल लाइब्रेरी क्लब में सदस्यों को अपनी राय रखने का मौका भी दिया जाएगा। साथ ही कई एक्टिविटी भी होंगी। इसके अलावा इसमें सुधार संबंधी सजेशन एमएचआरडी को भी भेज सकते हैं।

आईआईटी खड़गपुर पहले नेशनल डिजिटल लाइब्रेरी (एनडीएल) बना चुका है

Good Step

एनडीएल में हैं 7 लाख किताबें

नेशनल डिजिटल लाइब्रेरी में 7 लाख से ज्यादा डिजिटल बुक उपलब्ध करवाई गई हैं और इससे आईआईटी, एनआईटी और ट्रिपल आईटी जैसे संस्थानों को जोड़ा भी गया है। इसके अलावा स्टूडेंट्स को भी जुड़ने के लिए एक लिंक इसकी वेबसाइट पर दी गई थी, जिसके लिए किसी भी तरह का शुल्क नहीं लिया है। एनडीएल की इस स्कीम का फायदा लाखों स्टूडेंट्स ले चुके हैं।

खबरें और भी हैं...