आईसीएआई का इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी टेस्ट 22 को
सीए की तैयारी करने वाले स्टूडेंट्स को इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एवं सॉफ्ट स्किल्स के एडवांस्ड इंटीग्रेटेड कोर्स के लिए इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी टेस्ट देने का मौका मिलेगा।
यह टेस्ट 4 अलग-अलग डेट्स में होगा। जिसके लिए स्टूडेंट्स को अभी से तैयारी करनी होगी, ताकि वे अपना फाइनल रिवीजन कर टेस्ट दे सकें। इसका पहला टेस्ट 22 अप्रैल को होगा। यह टेस्ट देशभर के कुल 60 परीक्षा केंद्रों पर होगा। इसमें स्टूडेंट्स अपनी आईटी स्किल्स को जज कर पाएंगे। इस टेस्ट की एक खासियत है कि यदि इस एक्जाम के लिए स्टूडेंट्स पहले से ही एक परीक्षा केंद्र चुन लेते हैं, तो वे इसे दोबारा बदल नहीं पाएंगे। इस टेस्ट से जुड़ी सभी डिटेल्स इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।
ICAI Update