स्कूलों में पढ़ाया जाएगा विरासत,होंगी प्रतियोगिताएं
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन
(सीबीएसई) से संबद्धता प्राप्त स्कूलों में स्टूडेंट्स को हेरिटेज और उसके विभिन्न आयामों के बारे में पढ़ाया जाएगा। इससे न केवल उनकी रुचि हेरिटेज की ओर बढ़ेगी, बल्कि वे हेरिटेज से संबंधित एक्टिविटीज में भी पार्टिसिपेट कर सकेंगे। हाल ही में सीबीएसई ने नए सत्र से हेरिटेज एजुकेशन स्टूडेंट्स को देने की पहल की है। इससे स्टूडेंट्स न केवल अपने देश की विरासत के बारे में जान पाएंगे, बल्कि दूसरे लोगों को हेरिटेज के संरक्षण के विकल्प सुझा पाएंगे। इसको शुरू करने का उद्देश्य स्टूडेंट्स में कल्चरल, नेचुरल और डिजिटल हेरिटेज के प्रति अवेयरनेस करना है। इस फील्ड में थ्योरी और प्रैक्टिकल नॉलेज लेने के बाद वे इसे बतौर कॅरियर भी शुरू कर सकते हैं। यही वजह है कि सीबीएसई भी इसे कॅरियर ओरिएंटेड कोर्स के रूप में स्टूडेंट्स को पढ़ाएगा।
क्विज और डिबेट में ले सकेंगे स्टूडेंट्स हिस्सा
स्टूडेंट्स हेरिटेज और उसके कंजर्वेशन के लिए स्कूलों में आयोजित होने वाली विभिन्न एक्टिविटीज में पार्टिसिपेट कर सकेंगे। इसमें उन्हें डिबेट और क्विज कॉम्पटीशन में भाग लेने का मौका मिलेगा। वहीं ड्राइंग और पेंटिंग कॉम्पटीशन के माध्यम से हेरिटेज को आकार दे पाएंगे। इसके अलावा स्कूलों के स्टूडेंट्स को विरासत के संरक्षण करने की भी शपथ दिलाई जाएगी।