जीवन को आसान बनाता है इंटरनेट ऑफ थिंक्स
आईटीएम में आयोजित व्याख्यान में 250 स्टूडेंट्स शामिल हुए।
सिटी रिपोर्टर | ग्वालियर
वर्तमान में डाटा, क्लाउड कम्प्यूटिंग के जरिए इंटरनेट पर रहता है। यह एक ड्रायवर लेस कार की तरह है जो खुद ही चलती है। गूगल मैप से आपकी कार के कंपोनेंट कनेक्ट रहते हैं। इंटरनेट ऑफ थिंक्स लाइफ को आसान बनाता है। यह बात देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी के पूर्व कुलपति प्रो. राजकमल ने कही। वे मंगलवार को आईटीएम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में इंटरनेट ऑफ थिंक्स पर आयोजित व्याख्यान में बोल रहे थे। इस मौके पर डॉ. ऋषि सोनी, डॉ. राजेंद्र सिंह मौजूद रहे।
ITM Event