ग्रीनवुड पब्लिक स्कूल में बैरियर-कॅरियर पर हुआ काउंसिलिंग सेशन
एक्सपर्ट दर्पण दीक्षित ने पर्सनालिटी डवलपमेंट के टिप्स भी दिए।
ग्वालियर | ग्रीनवुड पब्लिक स्कूल में मंगलवार को बैरियर-कॅरियर पर काउंसिलिंग सेशन हुआ। इसमें कक्षा 12वीं के स्टूडेंट्स को एक्सपर्ट दर्पण दीक्षित ने टिप्स दिए। उन्होंने सफलता हासिल करने के तरीकों के अलावा अन्य चीजों पर चर्चा की। इस अवसर पर स्कूल की डायरेक्टर किरण भदौरिया, प्रिंसिपल वंचना बाडमेरा और टीचर्स मौजूद रहे।