पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर लॉक रखें प्रोफाइल, गूगल पर सर्च करते रहें नाम

सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर लॉक रखें प्रोफाइल, गूगल पर सर्च करते रहें नाम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
किसी के भी साथ साइबर क्राइम होना इन दिनों आम बात हो गई है। इसलिए सोशल साइट्स और व्हाट्सअप पर युवतियों और महिलाओं को सावधानी बरतनी चाहिए। जहां तक हो सके अपना प्रोफाइल लॉक रखें और अपनी कोई भी फोटो पब्लिक न करें और अनजान लोगों को दोस्त न बनाएं।

यह बात वैश्य समाज की जिलाध्यक्ष मुक्ति बंसल ने अग्रवाल महिला सभा के एक कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि निजी तस्वीरों को टि्वटर या अन्य साइट्स पर शेयर न करें। टि्वटर एक सोशल नेटवर्किंग साइट नहीं है, यह एक ट्विटिंग प्लेटफॉर्म है। ट्विटर पर भी ऐसी सेटिंग की जा सकती है कि आपकी अनुमति के बिना लोग आपको फॉलो नहीं कर सकते। लेकिन, अमूमन लोग ऐसा करते नहीं हैं। सेंटिंग को ज्यादा निजी करके आपका अकाउंट सुरक्षित रहेगा। इस अवसर पर संस्था की अध्यक्ष लता अग्रवाल, सचिव उमा बंसल, कोषाध्यक्ष अनुपमा सिंघल, रजनी सिंघल, मंजू डालमिया के अलावा अन्य पदाधिकारी और संस्था की सदस्य मौजूद रहीं।

अग्रवाल महिला सभा के कार्यक्रम में महिलाओं को एक्सपर्ट ने साइबर क्राइम से बचाव के बारे में बताया

Safety ‌Tips

कार्यक्रम में एक्सपर्ट मुक्ति बंसल ने कहा कि साइबर सिक्योरिटी पर होने वाली वर्कशॉप अटैंड करती रहें, जिससे आप अपडेट रहेंगी।

डांस कॉम्पटीशन में तेजस्विनी रहीं प्रथम

कार्यक्रम में संस्था की ओर से डांस कॉम्पटीशन आयोजित किया गया। इसमें महिलाओं ने अलग-अलग गानों पर डांस किया। इसमें तेजस्विनी अग्रवाल पहले और दीपा अग्रवाल दूसरे स्थान पर रहीं। काय्रक्रम में जज के रूप में मिली अग्रवाल मौजूद रहीं। इस अवसर पर हाऊजी और अन्य गेम्स खेले गए। इसी क्रम में डॉ. बिंदु सिंघल ने मेडिटेशन के बारे में जानकारी दी। साथ ही महिलाओं की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया।

प्रोफेशनल्स से लिंक्डइन पर जुड़ें

सोशल साइट्स पर सेटिंग ऐसी रखें कि आपकी फोटो आपके दोस्त या आपसे जुड़े लोग ही देख पाएं, अनजान लोग उन तक न पहुंचें।

अपने नाम के बारे में गूगल पर हमेशा सर्च करते रहें, ताकि आपको पता रहे कि आपका नाम कहां पर और किस-किस वेबसाइट पर आ रहा है।

अगर किसी गलत जगह पर आपको नाम दिखाई देता है, जिसकी अनुमति आपने नहीं दी है तो उसे तुरंत हटाने के लिए कह सकते हैं।

अनजान लोगों को फेसबुक पर न जोड़ें। कई बार ऐसा करने से नुकसान भी हो सकता है। प्रोफेशनल लोगों को लिंक्डइन पर जोड़ें, फेसबुक पर उनके साथ न जुड़ें। इसका फायदा कॅरियर में मिलेगा।

खबरें और भी हैं...