पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • भगवत सहाय कॉलेज के वार्षिकोत्सव में वितरित किए पुरस्कार

भगवत सहाय कॉलेज के वार्षिकोत्सव में वितरित किए पुरस्कार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर | डॉ. भगवत सहाय शासकीय कॉलेज के वार्षिकोत्सव का आयोजन मंगलवार को किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दारा सिंह सेंगर और विशिष्ट अतिथि योगेश जैन, धर्मवीर राठौर, जगराम कुशवाह रहे। अध्यक्षता जनभागीदारी अध्यक्ष जवाहर लाल जैन ने की। कार्यक्रम में वार्षिक प्रतिवेदन कॉलेज प्राचार्य डॉ. एमआर कौशल ने रखा। इस अवसर पर स्टूडेंट्स ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। इसमें देश की संस्कृति और लोककलाओं के बारे में बताया गया। साथ ही विभिन्न विधाओं के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम में डॉ. एलएन आर्य सहित कॉलेज के फैकल्टी मेंबर्स और स्टूडेंट्स मौजूद रहे। संचालन कार्यक्रम समन्वयक डॉ. विजय दुबे और आभार डॉ. वसुधा अग्रवाल ने व्यक्त किया।

खबरें और भी हैं...