जैन परिषद की कार्यकारिणी घोषित
ग्वालियर | अखिल भारत वर्षीय जैन महिला परिषद शाखा सीपी कॉलोनी की नई टीम की घोषणा मंगलवार को की गई। इस चुनाव के संबंध में संस्था की पूर्व अध्यक्ष संगीता जैन के निवास पर बैठक आयोजित की गई। चुनाव अधिकारी वीना सर्राफ, निर्मला जैन, ममता, कविता की देखरेख में हुए। इसमें सर्वसम्मति से नीलम जैन को अध्यक्ष, वंदना जैन को सचिव, रश्मि जैन को कोषाध्यक्ष चुना गया। इस अवसर पर सुषमा जैन, सरिता जैन भारती चंद्रकांता, स्नेहलता, अंजु, पूनम शामिल हुईं। अंत में नए पदाधिकारियों ने आगामी कार्ययोजना के बारे में जानकारी दी।
नीलम जैन
रश्मि जैन